भागलपुर में बस स्टैंड के पास टूटा तार बंद रही बिजली की आपूर्ति

भागलपुर। रविवार की शाम को सरकारी बस स्टैंड के पास 11 केवी का तार टूटकर गिर गया। शाम लगभग साढ़े छह बजे तार टूटकर गिरा और इसके लिए शटडाउन लिया गया। हालांकि 7.45 तक बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। लेकिन इस दौरान सुरखीकल सहित आसपास के इलाकों की बिजली गुल रही।

इधर, शहर के दो महत्वपूर्ण फीडर की बिजली पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बंद रही। सिविल सर्जन उपकेंद्र के बहरपुरा और बरारी उपकेंद्र के बियाडा फीडर की बिजली अलग-अलग कारणों से बंद थी। मदीना मसजिद के पास ट्रांसफॉर्मर का स्ट्रक्चर और इस्टॉलेशन करने के लिए बरहपुरा फीडर की बिजली बंद रखी गयी थी। वहीं, मेंटेनेंस कार्य को लेकर बियाडा फीडर का शटडाउन लिया गया था। बिजली नहीं रहने से लोगों को पानी की भी दिक्कत हुई।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर भागलपुर में प्रशासन अलर्ट, जिलाधिकारी ने मेला क्षेत्र का किया व्यापक निरीक्षण

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा, अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने का निर्देश

    Share Add as a preferred…