बिना कोचिंग के पहली बार में ही IAS बन गई 22 साल की लड़की, कठिन परिश्रम कर लिख दी सफलता की कहानी

अगर कुछ पाने की चाह हो तो मेहनत और लगन से दुनिया जीती जा सकती है। इसीलिए कहा भी जाता है- जहां चाह वहां राह। ऐसी ही एक लड़की की सफलता की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं। अनन्या सिंह ने महज 22 साल की उम्र में पहली ही कोशिश में यूपीएससी की कठिन परीक्षा पास कर ली और आईएएस अधिकारी बन गईं। आईएएस अधिकारी अनन्या सिंह की कहानी युवाओं के लिए बहुत प्रेरणादायक है।

अनन्या सिंह उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली है बचपन से ही अनन्या तेज-तर्रार और मेहनती रही हैं। उनके परिवार वाले बताते हैं कि उन्हें हमेशा से किताबों से बहुत लगाव रहा है। अनन्या ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरीज कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की। उन्होंने हाई स्कूल की परीक्षा में 96% और 12वीं कक्षा में 98.25% अंक हासिल कर अपने जिले में टॉप किया।

अनन्या ने बिना किसी कोचिंग के सेल्फ स्टडी के दम पर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की। उनका कहना है कि टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करना बहुत जरूरी है ताकि एग्जाम की बेहतर रणनीति बनाई जा सके। उन्होंने 3 साल तक रोज 7 से 8 घंटे तक पढ़ाई करके यूपीएससी परीक्षा की तैयारी किया और पूरे कॉन्फिडेंस के साथ परीक्षा में बैठी और सफलता अपने नाम दर्ज कर लिया। अनन्या को लोग ‘ब्यूटी विद ब्रेन’ का नाम भी दिया हैं, क्योंकि वह किसी बॉलीवुड हीरोइन से कम नहीं है। ये भारत की सबसे कम उम्र की आईएएस अधिकारियों में से एक है।

अनन्या ने कक्षा 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से इकॉनॉमिक्स में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की। स्कूल और कॉलेज के समय से ही अनन्या के मन में IAS बनने का सपना था। उन्होंने ग्रेजुएशन के साथ ही यूपीएससी की तैयारी भी शुरू कर दी और 3 साल तक कड़ी मेहनत और लगन से पढाई किया।

अनन्या सिंह ने पहले ही प्रयास में साल 2019 में आए परिणाम के अंदर यूपीएससी परीक्षा को पास किया। तब वह महज 22 साल की थीं और उन्होंने 51वीं ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी हासिल की। अनन्या सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इनकी सफलता से हजारों लड़कियों को प्रेरणा मिली है।

  • Related Posts

    आरा: 3 साल बाद ‘जेल’ से बाहर आए भगवान राम: कोईलवर थाने से मुक्त हुईं 60 करोड़ की अष्टधातु मूर्तियां; नेपाल नरेश ने 300 साल पहले कराई थी स्थापना

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    आरा में टैक्स चोरी पर बड़ी स्ट्राइक: पटना से आई टीम ने 3 नामी कपड़ा व्यवसायियों के ठिकानों पर की छापेमारी; करोड़ों की गड़बड़ी का शक

    Share Add as a preferred…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *