भरत शर्मा को जान से मारने की धमकी

सिमरी (बक्सर)। भोजपुरी लोकगीत सम्राट गायक भरत शर्मा व्यास को आपराधिक चरित्र के लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास ने चार लोगों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। भरत शर्मा व्यास ने बताया कि घटना के दौरान वे अपनी गाड़ी से गांव जा रहे थे। जब वे अपने गांव के समीप कब्रिस्तान के पास पहुंचे तो सड़क के किनारे उनके ही गांव के कृष्णा कुमार सिंह ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। इतने में नामजद ने कट्टा निकाल कर खेत पर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए।

घटना के बाद भरत शर्मा व्यास भयभीत होकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। नामजदों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    बिहार में सियासी हलचल तेज: तेजस्वी यादव ने विधायकों की बुलाई बैठक, राज्यसभा चुनाव पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नीतीश कुमार बिहार नहीं छोड़ेंगे: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी बोले – राज्यसभा जाएं या नहीं, विकास का नेतृत्व यहीं से करेंगे

    Share Add as a preferred…

    Continue reading