पटना में बीजेपी नेता पर जानलेवा हमला, अपराधियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, दहशत में परिवार

पटना में भाजपा नेता पर हमला का मामला सामने आया है. अपराधियों ने घर में घुसकर फायरिंग की और मौके से फरार हो गए. घटना जिले के मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज इलाके में मंगलवार की रात की है. बाइक सवार अपराधियों ने भाजपा नेता नबल किशोर साहनी के घर पर फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत मचा दिया है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय एवं पीड़ित परिवार दहशत में आ गए. मौके पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई. भाजपा नेता नवल किशोर साहनी ने बताया कि रात्रि 10 बजे हम अपने घर में सोए हुए थे उसी दौरान एक गोली की आवाज आई. हमारी मां घर से बाहर निकल कर देखने लगी तो देखा कि घर के बाहर दर्जनों की संख्या में लोग खड़े थे. उन्होंने फायरिंग होते देखी है।

नवल किशोर सहनी ने कहा कि 10 बजे सब लोग अपने अपने कमरे में सो रहे थे. इसी दौरान कुछ लोगों के द्वारा गाली गलौज की गयी और फायरिंग भी की गयी. जब बाहर निकले तो सभी फरार थे. स्थानीय लोगों ने बताया कि आपके घर पर फायरिंग हुई है।

  • ये भी पढ़े..

    बीड़ी और खनन श्रमिकों के बच्चों के लिए बड़ी राहत, केंद्र सरकार दे रही 1,000 से 25,000 रुपये तक की छात्रवृत्ति

    Share Add as a preferred…

    पीएम सूर्य घर योजना में बिहार का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, सरकारी भवनों के सौर ऊर्जाकरण के लिए मिला प्रतिष्ठित सम्मान

    Share Add as a preferred…