भागलपुर में मंजूषा कला विरासत को आगे बढ़ाने को लेकर की गयी विषहरी मंजूषा महारानी विकास समिति की बैठक

भागलपुर में रविवार को विषहरी मंजूषा महारानी विकास समिति की एक कामकाजी बैठक आहूत की गई। जिसकी अध्यक्षता सोमनाथ शर्मा ने किया। वहीं मंच संचालन महासचिव शशि शंकर राय द्वारा किया गया। इस बैठक में शशि शंकर राय महासचीव द्वारा निम्नलिखित प्रस्ताव रखा गया। बैठक में प्रस्ताव रखा गया की मंजूषा कला में रुचि रखने वाले को संस्था में जोड़ा जायेगा।

भागलपुर की मंजुषा कला विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। मंजूषा के मंदिर संस्थाओं से बात करके उसकी असुविधाओं को दूर की जाएगी। मंजूषा के प्रचार प्रसार पर संस्था द्वारा काम किया जायेगा। यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। इस बैठक में अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा, महासचीव शशि शंकर राय, कोषाध्यक्ष राजीव शर्मा, एवं सदस्य निरंजन कुमार सिंहा, मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, मनोज कुमार, बब्लू शर्मा, शिव कुमार सिंह, योगेश नाथ पांडेय शामिल थे।

  • ये भी पढ़े..

    बी-टेक (लेटरल एंट्री) में नामांकन का पहला सीट आवंटन 25 जुलाई को, 23 जुलाई तक करें चॉइस फिलिंग

    Share Add as a preferred…

    25 जुलाई को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी, समावेशी शिक्षा पर होगा संवाद

    Share Add as a preferred…