मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला पुलिस अधिकारी से चैन स्नैचिंग की कोशिश, गिरफ्त में आई शातिर चोर; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सहरसा में इन दिनों शातिर चोरों का आतंक जारी है। जिले में महिला चोर भी सक्रिय दिख रही है। पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आई महिला चोर मंदिर में पूजा करने पहुंची महिला पुलिस अधिकारी से चैन स्नैचिंग करने की कोशिश कर रही थी।

दरअसल, महिषी थाना में पदस्थापित अपर थानाध्यक्ष सुजाता रानी पूजा करने सिविल ड्रेस में दिवारी स्थान पहुंची थी, जहां महिला चोर ने पूजा करने के दौरान महिला पुलिस पदाधिकारी के गले पर हाथ डाल दिया और चैन की छीनतई करने लगी। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने महिला चोर को मंदिर परिसर में रंगेहाथ धर दबोचा।

पूरी वारदात मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तर में आई महिला शातिर चोर है, जिसने पिछले दिनों भी चैन छिनतई की घटना को अंजाम दिया था। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार महिला से कड़ी पूछताछ कर रही है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में पत्रकारों के मुद्दे पर हंगामा, विपक्ष ने दी सदन बहिष्कार की चेतावनी; स्पीकर ने दिया बातचीत का भरोसा

    Share Add as a preferred…

    बिहार के किसानों के लिए सीएम सम्राट का बड़ा ऐलान, दिन में 12 घंटे मिलेगी बिजली, सूखे इलाकों में मिलेगा डीजल अनुदान

    Share Add as a preferred…