‘गिद्ध की तरह ये लोग लाश नोचने का काम करते हैं’ संसद में RJD पर फायर हो गए ललन सिंह, बताया क्यों छोड़ दिया लालू-तेजस्वी का साथ

संसद के मानसून सत्र के दौरान शुक्रवार को मुंगेर से जेडीयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आरजेडी पर भड़क गए। ललन सिंह ने आरजेडी की तुलना गिद्ध से कर दी और बताया कि आखिर जेडीयू ने आरजेडी का साथ क्यों छोड़ दिया। ललन सिंह ने कहा कि ये लोग (आरजेडी) गिद्ध की तरह लाश नोचने का काम करते हैं।

ललन सिंह ने कहा कि कुछ दिन हमलोग इन लोगों के साथ भी थे और वहां जाकर पता चला कि गिद्ध की तरह लाश को नोचने का काम ये लोग करते थे। हमलोग वहां से विदा हो गए और प्रणाम कर के इधर चले आए कि भइया वही काम तुम लोग करते रहो। गठबंधन के अंदर ये लोग लॉबी चलाते थे।

उन्होंने कहा कि ये लोग लॉबी चलाकर कैसे किसका सिर फुट्टौवल करा दें इसकी योजना बनाते रहते थे। हम लोगों ने इनको प्रणाम किया और इधर चले आए। सदन में सच्चाई इन लोगों को सुनना पसंद नहीं है, सच इनको पसंद नहीं है।

ललन सिंह ने आरजेडी को नसीहत की कि ये लोग जितना जल्दी इस सच्चाई को पचा लें उतना ही इनके मन को शांति मिलेगी, नहीं तो पूरा मन इनका विचलित रहेगा और आने वाले पांच सालों तक इसी तरह से विचलित रहेंगे।

  • Related Posts

    भागलपुर में 8 फरवरी को उमड़ेगा आस्था का सैलाब: बाबा बूढ़ानाथ की 12वीं निशान यात्रा में इस बार ‘कांवड़’ भी; सूरत से भी आएंगे भक्त, रूट चार्ट जारी

    Share Add as a preferred…

    Continue reading