एसएसबी पटना ने शहीद किशोर कुणाल को पुष्पार्पण कर नम आँखों से दी श्रद्धांजलि 

सीमान्त मुख्यालय पटना तथा 40वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल पटना के बलकर्मियों तथा परिवार सहित स्थानीय निवासियों द्वारा किशोर कुणाल पार्क (कंकड़बाग़), पटना में शुक्रवार (26.7.24) को शहीद किशोर कुणाल, सहायक कमांडेंट,सशस्त्र सीमा बल को पुष्पार्पण कर नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गयी।

शहीद अधिकारी किशोर कुणाल ने 26 जुलाई 2010 को 15वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बोंगाईगाँव (असम) में पानबाड़ी नामक स्थान पर पेट्रोलिंग के दौरान एन.डी.एफ.बी. के उग्रवादियों के साथ मुठभेड़ में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था l वे पटना जिला के निवासी थे।

IMG 20240726 WA0063 jpg

इस कार्यक्रम में स्मृति परेड के द्वारा शहीद किशोर कुणाल को सलामी देकर सम्मान दिया गया। इस अवसर पर पंकज कुमार दाराद (भा. पु. से.), महानिरीक्षक, सशस्त्र सीमा बल सीमान्त पटना, के. सी. विक्रम (उप-महानिरीक्षक), के. रंजीत (उप-महानिरीक्षक), एच. जितेन सिंह (उप-महानिरीक्षक), तथा अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में शहीद किशोर कुणाल के माता-पिता तथा परिवार के सदस्य भी शामिल हुए।

  • Related Posts

    रोहतास में भोजपुरी स्टार्स की ‘नई रीत’: अपनी शादी से पहले 11 बेटियों के हाथ किए पीले; अंकुश-राजा ने निभाई भाई की रस्म, घर बसाने का सामान भी दिया

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना: नियोजन भवन में असिस्टेंट डायरेक्टर 5 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading