बिहार में निगरानी का बड़ा एक्शन: कृषि विभाग का घूसखोर ज्वाइंट डायरेक्टर और हेड कलर्क अरेस्ट, तीन लाख रिश्वत लेते रंगेहाथ धराए

बिहार में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ा एक्शन लिया है। निगरानी विभाग की टीम ने कृषि विभाग के संयुक्त सचिव और डेड क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। दोनों एक शख्स से काम कराने के एवज मे तीन लाख रुपए घूस के तौर पर ले रहे थे, तभी निगरानी की टीम ने दोनों को धर दबोचा।

जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग को दोनों के बारे में शिकायत मिली थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी की टीम ने जांच में आरोप को सही पाया और दोनों को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। संयुक्त निदेशक विभू विद्यार्थी और प्रधान लिपिक सत्यनारायण कुमार घूस के तीन लाख रुपए ले रहे थे।

तभी निगरानी की टीम पहुंच गई और दोनों को तीन लाख रुपए कैश के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद टीम उन्हें अपने साथ ले गई है, जहां पूछताछ के बाद उन्हें निगरानी की कोर्ट में पेश किया जाएगा। निगरानी विभाग की इस कार्रवाई से अन्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

  • ये भी पढ़े..

    ग्रामीण सड़कों और संपर्क मार्गों को मिलेगी नई रफ्तार, मुख्यमंत्री ने चौड़ीकरण और नई परियोजनाओं को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश

    Share Add as a preferred…

    बिहार में सड़क और पुल परियोजनाओं पर मुख्यमंत्री की सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं; भागलपुर फोरलेन गंगा पथ को मिली नई रफ्तार

    Share Add as a preferred…