कांग्रेस और RJD ने हमेशा बिहार के विकास को नजरअंदाज किया: भाजपा

कांग्रेस और आरजेडी ने हमेशा बिहार के विकास को नजरअंदाज किया, लेकिन पिछले 10 वर्षों से मोदी सरकार बिहार में तरक्की की नई गाथा लिख रही है। आने वाले वित्त वर्ष में भी ये सिलसिला जारी रहेगा।

आज के बजट में बिहार में उद्योग, पर्यटन, रोजगार वृद्धि, बाढ़ नियंत्रण, मूलभूत सुविधाओं के विकास समेत सभी चीजों के लिए व्यापक तौर पर फंड का आवंटन किया गया। जिससे ‘विकसित भारत-विकसित बिहार’ का संकल्प जल्द साकार होगा।

इस दूरदर्शी बजट में बिहार को अनेक योजनाओं की सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ह्रदय से आभार। भागलपुर भाजपा जिला प्रवक्ता इंदु भूषण झा ने बताया कि बजट में बिहार के लिए 26 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा।

गया में औद्योगिक विकास,काशी की तर्ज पर महाबोधि और विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर, राजगीर और नालंदा का विकास,पटना-पूर्णिया एक्सप्रेसवे, बक्सर-भागलपुर राजमार्ग और गंगा नदी पर 2 पुलों के निर्माण और भी बहुत कुछ।

  • Related Posts

    80 बरस के ‘शेर’ की शौर्यगाथा! पटना के प्रेमचंद रंगशाला में गूँजा “अधूरा सपना”; जब वीर कुँवर सिंह ने काट दी अपनी भुजा, रो पड़ा पूरा हॉल

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    पटना की हाईटेक लैब में हो रही ‘शक्ति’ की परीक्षा! 100 प्रोजेक्ट्स पास, अब धांधली पर लगेगी लगाम; जानें कैसे बन रहे बिहार के सरकारी भवन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading