Budget 2024: पहली नौकरी पर क्‍या आपको म‍िलेंगे 15,000 या नहीं? यहां समझें पूरा गण‍ित

एनडीए सरकार ने अपने तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश कर द‍िया है। इस बजट में एक बड़ी घोषणा युवाओं के ल‍िए भी की गई है। व‍ित्त मंत्री न‍िर्मला सीतारमण ने ऐलान क‍िया है क‍ि पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से खास तोहफा द‍िया जाएगा। सरकार की ओर से उन्‍हें पहले महीने की सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी DBT के जर‍िए दी जाएगी जो 15,000 रुपये तक होगी। लेक‍िन क्‍या आपको इसका फायदा म‍िलेगा या नहीं? अगर आपके मन में सवाल है तो चल‍िए हम आपको आसान भाषा में समझाते हैं।

क्‍या है योजना

सबसे पहले समझते हैं क‍ि सरकार ने क्‍या घोषणा की है। व‍ित्त मंत्री के अनुसार जो भी युवा पहली नौकरी के तहत खुद EPFO में नामांकन कराएगा, वह यह लाभ पाने का हकदार होगा। लेक‍िन इसमें सैलरी को लेकर सीमा है, ज‍िसे समझना होगा। माना जा रहा है क‍ि हर साल इससे करीब 30 लाख लोगों को लाभ पहुंचेगा। यह लाभ तीन क‍िस्‍तों में म‍िलेगा।

क्‍या आपको म‍िलेगा लाभ

अगर आप पहली बार ईपीएफओ में नामांकन करते हैं तो आपको यह लाभ म‍िल सकता है। लेक‍िन इसके ल‍िए आपकी प्रत‍ि महीना सैलरी 1 लाख रुपये से ज्‍यादा नहीं होनी चाह‍िए। एक लाख रुपये से ज्‍यादा सैलरी होने पर आप इस स्‍कीम में शाम‍िल नहीं हो पाएंगे।

Related Posts

रिश्तों का ‘खून’! 6 साल की बहन से 9वीं के भाई ने की दरिंदगी; पेट दर्द ने खोला खौफनाक राज, दहला देगा राजकोट का ये मामला

Share Add as a preferred…

Continue reading
मिडिल ईस्ट में मचे कोहराम के बीच PM मोदी का बड़ा कदम! ईरान के राष्ट्रपति को किया फोन; बोले- ‘बातचीत और डिप्लोमेसी ही एकमात्र रास्ता’

Share Add as a preferred…

Continue reading