दसवीं की छात्रा को तांत्रिक ने बनाया हवस का शिकार, पड़ोसी पर भी FIR

यूपी के बागपत में नगर की एक कालोनी में झाड़-फूंक के नाम दसवीं की छात्रा के साथ तांत्रिक ने रेप किया। पीड़ित छात्रा के पिता ने तांत्रिक समेत दो को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। नगर की एक कालोनी में रहने वाली कक्षा दस की छात्रा करीब तीन महीने से बीमार चल रही थी। डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उसकी तबियत में सुधार नहीं हो रहा था। इस पर उनके पड़ोस में रहने वाले एक युवक उन्हें एक तांत्रिक के बारे में बताया।

15 जुलाई को उन्होंने तांत्रिक को अपने घर बुलाया। तांत्रिक छात्रा को मकान के कमरे में ले गया और अंदर से गेट बंद कर लिया। काफी देर बाद गेट खोलकर बाहर आया और कुछ दिन में छात्रा की तबियत में सुधार होने की बात कहकर चला गया। परिजनों को बाद में कुछ शक हुआ तो उन्होंने छात्रा से इलाज के बारे में पूछा। छात्रा ने बताया कि तांत्रिक ने उसे डरा धमका कर उसके साथ रेप किया। छात्रा के पिता ने तांत्रिक और पड़ोसी को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। सीओ सवीरत्न गौतम ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    दिल्ली में नर्सिंग छात्रा से दरिंदगी! होम केयर ड्यूटी के दौरान किया दुष्कर्म; जामताड़ा में फूटा गुस्सा, छात्राओं का भारी प्रदर्शन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading