कटिहार में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

कटिहार : मुफ्फसिल थानान्तर्गत फोरलेन के समीप बैगना सर्विस रोड के पास रविवार की शाम 6.15 बजे बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर मनीष कुमार उर्फ मनीष ठाकुर की बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखा बरामद किया है। जबकि एक गोली मृतक के सिर में लगी है। घटना का कारण पुलिस प्रॉपर्टी डीलिंग बता रही है।

पीड़ित परिजनों के अनुसार दुर्गास्थान चौक निवासी मनीष कुमार अपने कर्मी सूरज कुमार के साथ बाइक से बैगना की ओर जा रहे थे। सूरज बाइक चला रहा था जबकि मनीष कुमार पीछे बैठे थे। जैसे ही वे नरेनपुर-पूर्णिया फोरलेन के बैगना सर्विस रोड के समीप पहुंचे कि पीछे से दो बाइक सवार बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली मनीष के सिर में लगी और वह वहीं गिर गये। सूरज उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां इलाज शुरू करने के साथ ही मनीष की मौत हो गई।

  • ये भी पढ़े..

    “PM आवास की आखिरी किस्त के लिए मांग रहा था ₹10 हजार घूस, निगरानी टीम ने रंगे हाथ दबोचा”

    Share Add as a preferred…

    खान सर की कोचिंग में तोड़फोड़ मामले में तीन गिरफ्तार, निदेशक समेत कई नामजद

    Share Add as a preferred…