जहां पर जैसी स्थिति वहां पर वैसा काम’ नितिन नवीनः UP में श्रावणी मेला में दुकान पर नाम लिखने को लेकर दिया बयान, बिहार में भी हो रही थी मांग

भागलपुर : उत्तरप्रदेश सरकार ने श्रावणी मेला में कांवड़ियों के चलने वाले रास्ते पर फलों के दुकान के सामने उसके संचालक के नाम लिख पोस्टर लगाने का आदेश दिया है। इसको लेकर विपक्ष जहां हमलावर है वहीं सत्तापक्ष भी बिहार में इसकी मांग कर रहा है। लेकिन बिहार सरकार के मंत्री व भाजपा नेता नितिन नवीन ने इसको लेकर बड़ा बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि जहां पर जैसी परिस्थिति वहां पर वैसा निर्णय हो रहा। यहां वैसी परिस्थिति होती है तो वैसा निर्णय लिया जाएगा। लेकिन अभी हम यहां के दुकानदारों से यही आग्रह करेंगे कि हर दुकानदार अपने दुकान के सामने डस्टबिन रखेंगे कांवड़िया पथ पर गंदगी नहीं फैलाएंगे अपने दुकान के सामने पानी का छिड़काव करते रहे।

  • Related Posts

    बिहपुर थाने में तैनात होमगार्ड जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत; बेगूसराय के अशोक पासवान ने तोड़ा दम, सिमरिया में अंतिम विदाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading