तीर्थयात्रियों का एक और जत्था श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए रवाना

श्री अमरनाथ जी के दर्शन के लिए तीन हजार एक सौ 13 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था आज जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार-शिविर से कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे में दो हजार तीन सौ 15 पुरुष, छह सौ 92 महिलाएं, चार बच्चे, 87 साधु और 15 साध्वियां शामिल हैं। इनमें से एक हजार एक सौ 53 तीर्थयात्री तड़के बालतल आधार-शिविर और एक हजार नौ सौ साठ यात्री पहलगाम आधार-शिविर के लिए रवाना हुए।

तीन लाख 86 हजार से अधिक श्रद्धालु ने किए पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा में अब तक तीन लाख 86 हजार से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर चुके हैं। यह यात्रा इस वर्ष 29 जून से शुरू हुई  थी। हमारे संवाददाता ने बताया है कि यात्रा का 23वां जत्था आज तड़के तीन हजार एक सौ 13 यात्री जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास से 123 वाहनों के दो सुरक्षा काफिले में कश्मीर घाटी के लिए रवाना हुए।इस वर्ष यह यात्रा 52 दिन चलेगी और अगले महीने की 19 तारीख को श्रावण पूर्णिमा और रक्षा बंधन के दिन संपन्‍न  होगी।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेला 2026 की आहट तेज, बांग्ला सावन शुरू होते ही सुलतानगंज में उमड़ी कांवरियों की भीड़

    Share Add as a preferred…

    हर की पौड़ी की तर्ज पर विकसित होगा सुल्तानगंज घाट, श्रावणी मेला से पहले तैयारियों की समीक्षा; गंगा पथ और एयरपोर्ट परियोजना पर भी जोर

    Share Add as a preferred…