भागलपुर : दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, आज कोर्ट में होगा पेश

भागलपुर। शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने शनिवार शाम गिरफ्तार किया है। युवक गोराडीह का है। लड़की दक्षिणी क्षेत्र की है। आरोपी ने बताया कि चार माह से लड़की से उसकी बात हो रही थी। वह शुक्रवार को मुहर्रम का मेला देखने भागलपुर आया था। प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए बुलाया।

इसी बीच प्रेमिका के परिजनों द्वारा देखने पर उसे शादी की नीयत से बंधक बना लिया गया। लड़की ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। वहीं, मेडिकल जांच के लिए नाबालिग को सदर अस्पताल भेज दिया गया। रविवार को कोर्ट में आरोपी को पेश किया जाएगा।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में 19 जुलाई से शुरू होंगे सरस्वती विद्या निकेतन, मुख्यमंत्री बेगूसराय से करेंगे राज्यव्यापी शुभारंभ

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के किसानों के लिए राहत: कृषि इनपुट अनुदान के लिए 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, 22 जुलाई तक मिलेगा मौका

    Share Add as a preferred…