भागलपुर के फतेहपुर का ड्रग्स तस्कर को भेजा गया जेल

भागलपुर। पीरपैंती से गिरफ्तार जीरोमाइल के दोनों ड्रग्स तस्कर को शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बता दें कि जीरोमाइल पुलिस ने शुक्रवार को पीरपैंती में छुपे दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर भागलपुर लायी थी। आरोपी मो. मस्सी व मो. औरंगजेब जीरोमाइल के फतेहपुर का रहने वाला है।

18 जुलाई को पुलिस जब मो. मस्सी के घर छापेमारी करने गई थी तो वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। पुलिस ने उसके घर से 15 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप व 22 पत्ता नशीला टैबलेट बरामद किया था। जीरोमाइल थानेदार मुरलीधर शाह ने बताया कि दोनों आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में 19 जुलाई से शुरू होंगे सरस्वती विद्या निकेतन, मुख्यमंत्री बेगूसराय से करेंगे राज्यव्यापी शुभारंभ

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर के किसानों के लिए राहत: कृषि इनपुट अनुदान के लिए 20 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन, 22 जुलाई तक मिलेगा मौका

    Share Add as a preferred…