सड़क दुर्घटना में महिला की मौत,दो मासूम सहित तीन घायल

भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क पर ऑटो और पिकअप के टक्कर में एक महिला की मौत हो गयी जबकि दो बच्चे समेत चार-पांच लोग घायल हो गया मृतक महिला की पहचान खरीक थाना क्षेत्र के अठगांव के मो आशिक की पत्नी बीबी मुनिया (45वर्ष) के रूप में की गई वहीं घायलों में मृतका के पुत्र कुर्बान(6वर्ष), बीबी रूमाला(25 वर्ष)और उसकी बेटी आफरीन खातुन (3 वर्ष) शामिल हैं सभी लोग ऑटो से मुश्तफापुर कमालचक से अपने घर अठगांव जा रहे थे घटना के बाद लोगों की भीड़ जुट गयी।

जिसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल भेजा गया उधर सूचना पाकर जगदीशपुर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।ग्रामीणों ने बताया कि महिला का मायके जगदीशपुर थाना क्षेत्र के कमालचक में था वहीं से ऑटो पर अपने गांव जा रहीं थी।

तभी मखना के पास तेज गति से आ रहें पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे ऑटो पलट गया और मौके पर ही एक महिला की मौत हो गयी इसके बाद आसपास के लोग दौड़े और ऑटो से सभी लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया वहीं घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर अस्पताल में परिजनों और लोगों की भीड़ जुट गयी उधर दुर्घटना के बाद पीक अप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।

शाम में बाइक और स्कूटी की डॉक्टर से स्कूटी सवार गंभीर रूप से गया वहीं जगदीशपुर थाना अध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि पिकअप और ओटो एव मोटरसाइकिल और स्कूटी को जप्त कर लिया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर : कैदी की तलाश के दौरान सड़क हादसा, ऑटो चालक की मौत; चौकीदार गंभीर रूप से घायल

    Share Add as a preferred…

    सुल्तानगंज में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से महिला की मौत, पति गंभीर

    Share Add as a preferred…