मुखिया के पावर में क​टौती, सरपंच लेंगे रिपोर्ट, काम हुआ या नहीं बताएंगे, बढ़ेगी सरपंच-पंच की सैलरी

पंचायती राज कानून को लेकर बिहार की नीतीश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बताया जाता है कि अब बिहार के हर एक पंचायत में मुखिया जी कैसा काम कर रहे हैं इस बात का लेखा-जोखा अब सरपंच जी के पास रहेगा. पंचायत के मुखिया के साथ विकास कार्य को लेकर सरपंच समीक्षा बैठक करेंगे और रिपोर्ट लेंगे. इतना ही नहीं रिपोर्ट लेने के बाद सरपंच जी को उस रिपोर्ट को ऑनलाइन दाखिल करना होगा ताकि सरकार अवगत हो सके कि पंचायत का काम कैसा चल रहा है।

पत्रकारों से बात करते हुए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम ने सोमवार को बताया कि पंचायतों में मुखिया की ओर से कराए जा रहे विकास कार्य की समीक्षा अब सरपंच करेंगे. सरपंच को दायित्व दिया जा रहा है कि काम समय पर हो रहा है या नहीं, या हो रहा है तो गुणवत्तापूर्ण के साथ हो रहा है या नहीं, इसकी जानकारी प्रखंड पंचायती राज प्रशासन को अवगत कराएंगे. उन्होंने कहा कि हर एक पंचायत में ग्राम कचहरी पहले से कार्यरत है वहां प्रहरी का स्थाई नियोजन किया जाएगा।

 

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *