बिहार के अररिया में महिला और पुरुष को खूंटे में बांधकर पीटा, वीडियो वायरल

बिहार : रानीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला व पुरुष को कुछ लोगों ने खूंटे में बांधकर महिला के बाल काटने का मामला सामने आया है।महिला व पुरुष को बांधकर पीटने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला व पुरुष को एक खूंटे से बांधा नजर आ रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो का vob पुष्टि नहीं करता है। वायरल वीडियो में पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ विवाद को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा था।

इस दौरान उनके भतीजा उनको बचाने के लिए आया। भतीजे को बचाने आते देख लोगों ने उन दोनों को एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद सिर के बाल काट दिया गया। महिला ने बताया कि भतीजे से अवैध संबंध की बात कहकर लोगों ने लाठी से जमकर पिटाई भी किया। इधर वीडियो वायरल होने के बाद भी पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले को लेकर रानीगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।

  • ये भी पढ़े..

    गोपालगंज में लापता युवक का शव चंवर से बरामद, इलाके में सनसनी

    Share Add as a preferred…

    शिवहर में हथियार के साथ युवक पकड़ाया, ग्रामीणों ने दिखाई सतर्कता, पुलिस जांच में जुटी

    Share Add as a preferred…