विक्रमशिला विश्वविद्यालय भारत की शैक्षणिक विरासत का प्रतीक : संतोष कुमार 

भागलपुर : शुक्रवार को बिहार कैबिनेट की बैठक में विक्रमशिला विश्वविद्यालय ऐतिहासिक स्थल के समीप केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. इसके लिए 87 करोड़ 99 लाख 81355 रुपए की स्वीकृति मिल गयी है.इसे स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय सिन्हा एवं शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को अंग क्षेत्र जनता की ओर धन्यवाद कर भाजपा भागलपुर के जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि भागलपुर में विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय का सपना साकार होता दिख रहा है।

विश्वविद्यालय स्थापना की उम्मीद जग गई है जो राष्ट्र मजबूत मानवीय मूल्यों पर आधारित हैं, वे जानते हैं कि अतीत को कैसे पुनर्जीवित किया जाए और बेहतर भविष्य की नींव कैसे रखी जाए। विक्रमशीला विश्वविद्यालय सिर्फ भारतीय इतिहास के पुनरुद्धार के बारे में नहीं है, बल्कि यह कई एशियाई देशों की विरासत से भी जुड़ा है।

कहलगांव और भागलपुर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनितिक व गैर-राजनीतिक दलों और बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने एकजुट होकर उपेक्षित विक्रमशिला विश्वविद्यालय का विकास और जीर्णोद्धार के लिए सकारात्मक आंदोलन चलाया उसके लिए धन्यवाद प्रकट करते है। विशेषरूप से जिलाधिकारी का भी जो व्यक्तिगत रूप से रुचि लेकर कार्य में पहल करने के लिए धन्यवाद।भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने भी बिहार सरकार को धन्यवाद प्रकट किया है।

  • ये भी पढ़े..

    लोदीपुर में तेज रफ्तार ट्रक और बाइक की आमने-सामने टक्कर, महिला की मौके पर मौत, दो लोग गंभीर घायल

    Share Add as a preferred…

    टीवी देखते-देखते सो गई 14 वर्षीय किशोरी, सुबह हाथ में जलन की शिकायत के बाद अस्पताल ले जाया गया, सांप के डंसने से मौत

    Share Add as a preferred…