खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन- कीर्ति पहल के दूसरे चरण का कल नई दिल्ली में उद्घाटन

युवा मामले और खेल मंत्री डॉ० मनसुख मांडविया सरकार की खेलो इंडिया राइजिंग टैलेंट आइडेंटिफिकेशन- कीर्ति पहल के दूसरे चरण का कल नई दिल्ली में उद्घाटन करेंगे। कीर्ति की कल्पना आधुनिक आई०सी०टी० उपकरणों और वैश्विक सर्वोत्तम तरीकों के आधार पर प्रतिभा को पहचानने का तंत्र विकसित करने के लिए की गई है। इस पहल का उद्देश्य एक ही मंच पर जमीनी स्तर की प्रतिभा की पहचान करना है।

इस पहल का लक्ष्य सभी राज्यों को शामिल करके 2024-25 में 20 लाख खेल प्रतिभाओं का मूल्यांकन करना है। कीर्ति का पहला चरण इसी साल 12 मार्च को चंडीगढ़ में शुरू किया गया था। इस चरण में 70 केंद्रों पर तीन लाख 62 हजार 683 पंजीकरण हुए। इच्छुक एथलीटों का मूल्यांकन 11 स्‍पर्धाओं में हुआ था। यह स्‍पर्धाएं हैं- तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, मुक्केबाजी, फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, भारोत्तोलन और कुश्ती।

  • Related Posts

    कल्याण विगहा में ‘निशांत’ उदय! पूर्वजों के आशीर्वाद से शुरू किया सियासी सफर; समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे, क्या नीतीश के उत्तराधिकारी तैयार हैं?

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    नालंदा में ‘गुंडाराज’ का लाइव वीडियो! गोदाम खाली करने के लिए दुकानदार को दी सजा; खाकी ने दुत्कारा तो SP की चौखट पर पहुंचा पीड़ित

    Share Add as a preferred…

    Continue reading