14 करोड़ बिहारियों का हक है विशेष पैकेज : उमेश कुशवाहा

बिहार : जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा है कि इस बार केंद्रीय बजट से बिहार की जनता बेहद आशान्वित है। प्रदेश को प्रतिवर्ष बाढ़ और सुखाड़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से सामना करना पड़ता है, जिसकी वजह से बिहार को भारी आर्थिक नुकसान होता है।

साथ ही भौगोलिक और ऐतिहासिक कारणों से हमारे समक्ष कई चुनौतियां हैं। ऐसे में विशेष राज्य का दर्जा या विशेष आर्थिक पैकेज 14 करोड़ बिहारियों का हक है। उन्होंने कहा है कि पिछले कई सालों से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीमित संसाधनों में बिहार का तेज गति से विकास किया है।

पर, अब भी बिहार विकास के कई मानकों में पीछे हैं। लैंड लॉक्ड प्रदेश होने के कारण बिहार को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। बिहार-झारखंड बंटवारे के बाद सारा खनिज संपदा झारखंड के हिस्से चल गया और आज बिहार के पास प्राकृतिक संसाधनों का भारी अभाव है। बिहार में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग की अपार संभावनाएं हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…