सपा के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी ने सौतेले बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा

समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पत्नी ने अपने सौतेले बेटे पर केस दर्ज कराया है। घर में घुसकर गाली गलौज की धाराओं में यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। गुड्डू पंडित ने अपने सौतेले बेटे सार्थक शर्मा पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया है। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली, तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अर्चना पांडा ने सार्थक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया

सार्थक शर्मा समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गुड्डू पंडित की पहली पत्नी काजल शर्मा का बेटा है। गुड्डू पंडित की दूसरी पत्नी अर्चना पांडा ने सार्थक शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अर्चना पांडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। बुलन्दशहर सिटी कोतवाली में पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है।

गुड्डू पंडित और सार्थक शर्मा पर लगाए गंभीर आरोप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में अर्चना पांडा ने गुड्डू पंडित और सार्थक शर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए। इस वीडियो में अर्चना पांडा सीधे अखिलेश यादव को संबोधित करते हुए उन्हें इस मामले में दखल देने का अनुरोध कर रही हैं। उन्होंने कई अन्य लोगों का नाम भी लिया और अपने साथ हुए ज्यादाती की पूरी कहानी इस वीडियो में बयां कर रही हैं।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने पति समेत छह लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    जालौन की लापता काजल का वीडियो वायरल, बोली- ‘अपहरण नहीं हुआ, अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई’; शादी का किया दावा

    Share Add as a preferred…