पुणे के पूर्व उप महापौर के बेटे ने एसयूवी से टेम्पो को मारी टक्कर

पुणे: पुणे के पूर्व उप महापौर और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (राकांपा-एसपी) के नेता बंडू गायकवाड़ के बेटे ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी गाड़ी से एक टेम्पो को टक्कर मार दी, जिससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बंडू गायकवाड़ का बेटा सौरभ गायकवाड़ (25) गलत दिशा में ‘टाटा हैरियर’ चला रहा था, जिससे मंगलवार तड़के पुणे स्थित मंजरी-मुंधवा रोड पर यह हादसा हो गया, जिसमें वह भी घायल हो गया।

  • Related Posts

    मरीन ड्राइव पर रफ्तार का कहर: बुलेट और जुगाड़ गाड़ी की भीषण टक्कर में चालक की मौत, इलाके में हड़कंप

    Share Add as a preferred…

    Continue reading