मैं राहुल गांधी से शादी करने के लिए तैयार हूं, अपना सरनेम नहीं बदलूंगी, बॉलीवुड एक्ट्रेस का बयान

“मैं राहुल गांधी से शादी करने के लिए तैयार हूं, लेकिनअपना सरनेम नहीं बदलूंगी” : एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं. एक्ट्रेस आए दिन अपने नए-नए कारनामों से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लेती हैं. शर्लिन के कपड़ों से लेकर उनकी हरकतों तक सब कुछ इंटरनेट पर चर्चा का हिस्सा बना रहता है. एक्ट्रेस के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं. हालांकि शर्लिन का नाम कई विवादों के साथ भी जुड़ा है. लेकिन वह अपनी लाइफ को बिंदास तरीके से जीती हैं।

इसी बीच शर्लिन का एक वीडियो काफी चर्चा में हैं. दरअसल शर्लिन ने शादी के लिए हां कर दी है. अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शर्लिन शादी किससे करने के लिए हां कह रही हैं. बता दें, वायरल वीडियो में शर्लिन से सवाल किया गया कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी. जिसका जवाब देते हुए वह कहती हैं कि हां क्यों नहीं. इसके आगे शर्लिन शादी के लिए एक शर्त भी रखती हैं और कहती हैं कि वह चाहेंगी शादी के बाद उनका सरनेस चोपड़ा ही रहे।

इस वीडियो के सामने आने के बाद यूजर्स लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, लगता है राखी सावंत वाला नशा इसने भी कर लिया है. एक ने लिखा, राहुल गांधी को अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी इससे शादी करके. दूसरे यूजर ने लिखा, तुमसे तो कभी नहीं करेंगे. इतना ही नहीं एक और यूजर ने लिखा कि आप तो कर ही लेंगी लेकिन वो नहीं करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    PM आवास के बाहर राहुल गांधी का अनिश्चितकालीन धरना, बोले– धर्मेंद्र प्रधान और मोदी के इस्तीफे तक नहीं हटेंगे

    Share Add as a preferred…

    ‘कॉकरोच’ कहने का जवाब सड़क पर! CJP आंदोलन ने दिल्ली की सियासत में मचाई हलचल

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *