पटना में इंडी गठबंधन की बैठक में फैसला – जिला मुख्यालय स्तर पर होगा प्रतिरोध मार्च

पटना : बिहार में बढ़ते अपराध की घटनाओं को लेकर राजद प्रदेश कार्यालय में इंडिया गठबंधन की आज बैठक हुई। 20 जुलाई को जिला मुख्यालय स्तर पर प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा। इंडिया गठबंधन के सभी दलों की बैठक राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की अध्यक्षता में यह बैठक हुई है। राज्य में लगातार हिंसा की घटना को लेकर चर्चा हुई। लगातार महिला अत्याचार, मुस्लिम समुदाय के उपर हमले हुए सरकार इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। प्रदेश में भय और आतंक का माहौल है। सुशासन का नारा तार-तार हो चुकी है। एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का परिवार सुरक्षित नहीं है तो और आम लोग कैसे सुरक्षित रहेगा। 20 जुलाई को पूरे राज्य में प्रतिरोध मार्च करने का फैसला लिया गया है।

राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कहा कि 2005 के पहले के स्वर्णिम काल को नकराने के लिए दुष्प्रचार किया जा रहा है। मैं 2005 के पहले की उपलब्धि की चर्चा करता हूं। सार्वजनिक मंच पर बहस के लिए तैयार हूं। वह जंगलराज नहीं स्वर्णिम युग बिहार का था। मूर्ख लोग जंगलराज और इस तरह का बयान देते हैं। अपने निकम्मापन को छुपाने का यह जरिया बना लिया है, इसीलिए वह लोग जंगलराज की चर्चा करते हैं। अनाथालय में बचिया सुरक्षित नहीं है। थका हुआ सरकार अपना दिन गिन रहा है। बिहार का जन-जन असुरक्षित है। नीतिश कुमार आप किस लालच में गृह मंत्री बने हुए हैं। उनके मंत्री बोल रहें है, भ्रष्टचार चरम सीमा पर हैं।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…