भागलपुर : स्नान करने के दौरान गंगा में समाया युवक ,30 घंटे बाद स्वत: गंगा में तैरता मिला युवक का शव

भागलपुर जिला अंतर्गत हबीबपुर थाना क्षेत्र के सतघरा निवासी जितेंद्र कुमार जितु का पुत्र सुमित कुमार अपने परिजनों संग गंगा स्नान करने बूढ़ानाथ घाट आए थे।वर्ष में एक बार गौबंधी त्यौहार को लेकर युवक गंगा स्नान करने आए थे।सूत्रों के अनुसार पता चला कि पैर फिसलने के कारण वह युवक गंगा की तेज धारा में विलीन हो गया। स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से शंकरपुर दियरा में व गंगा घाट में काफी खोजबीन की गई परंतु युवक का डूबा मृत शरीर कहीं न मिला।

आज दोपहर मां गंगे ने इसके मृत शरीर को अपने गोद से बाहर किया। बताते चलें कि युवक पढ़ाई लिखाई के साथ मजदूरी कर अपना जिविकोपार्जन करता था अभी उनकी शादी भी नहीं हुई थी। बहरहाल युवक का मृत शरीर मिलते ही परिजनों में काफी कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    बिहपुर थाने में तैनात होमगार्ड जवान की ब्रेन हेमरेज से मौत; बेगूसराय के अशोक पासवान ने तोड़ा दम, सिमरिया में अंतिम विदाई

    Share Add as a preferred…

    Continue reading