भागलपुर के लोदीपुर में हुई अनोखी शादी.. चट मंगनी पट ब्याह बाईक पर विदा हूई दुल्हन

भागलपुर जिला अंतर्गत लोदीपुर थाना क्षेत्र स्थित बसंतपुर महादेव स्थान में आज अनोखी शादी देखने को मिली है। लोदीपुर गांव निवासी अजीत ठाकुर की सुपुत्री सोनी कुमारी के साथ मुंदीचक वासी अशोक यादव के पुत्र अजय कुमार के साथ बसंतपुर महादेव मंदिर में शादी हुई है। पूर्व से कई महीनों से दोनों प्रेमी युगल में प्रेम प्रसंग चल रहा था परन्तु वधु पक्ष से सभी सहमत थे लेकिन वर पक्ष से कोई शादी को लेकर अनभिज्ञ थे।

लेकिन प्रेम प्रसंग इतनी प्रगाढ़ थी कि दुल्हा बाबू ने अपनी प्रेमिका को सहर्ष स्वीकार कर लिया। परंतु वर पक्ष से उसकी माताजी और छोटे भाई आग उगलते नजर आए।इस मौके पर लोदीपुर पंचायत के सरपंच स्वीटी कुमारी ने अपने समक्ष विधि-विधान से शादी संपन्न कराया। वहीं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को मद्देनजर रखते हुए राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत के रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष माननीय सुमित कुमार व रोजगार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव कुमार ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर दोनों प्रेमी युगल की शादी अपने समक्ष संपन्न कराई।

भागलपुर के लोदीपुर में हुई अनोखी शादी.. चट मंगनी पट ब्याह बाईक पर विदा हूई दुल्हन

हालांकि अभी तक वर पक्ष के लोग काफी आक्रोश में है लेकिन प्रेम इतनी प्रगाढ़ कि दुल्हा बाबू अपनी वधु को मोटरसाइकिल में लेकर विदा हो गया।इस मौके पर मुंदीचक से वार्ड पार्षद अमित कुमार टिंकल व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।वहीं मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि लिखित रूप में दोनों पक्षों से आवेदन दी गई है। आगे किसी भी तरह की कोई बात सामने आयेगी तो उसपर विधिसम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    NIFT प्रवेश परीक्षा में भागलपुर के गौरव कुमार सिंह का शानदार प्रदर्शन, हासिल की ऑल इंडिया 577वीं रैंक

    Share Add as a preferred…

    “बुलडोजर चलते ही मची अफरा-तफरी! कैमूर के रामगढ़ बाजार में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप”

    Share Add as a preferred…