भागलपुर में 24 केंद्रों पर होगी टीआरई-3 परीक्षा

भागलपुर । बीपीएससी द्वारा आयोजित तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति परीक्षा का आयोजन शहर के 24 केंद्रों पर होगा। परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा को लेकर केंद्राधीक्षकों की बैठक भी प्रशासनिक स्तर से कर ली गयी है। 19 से 22 जुलाई तक रोजाना एकल पाली में परीक्षा होगी। 19 जुलाई को 24 सेंटरों पर 11,064 परीक्षार्थी परीक्ष देंगे।

20 को 22 सेंटरों पर कुल 10,059 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 21 को 19 सेंटरों पर कुल 8,619 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जबकि 22 जुलाई को विभिन्न सेंटरों पर कुल 7,545 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। 19 से 21 जुलाई तक परीक्षा दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे तक होगी। जबकि 22 जुलाई को सुबह 9.30 से 12 बजे तक होगी।

Related Posts

नीतीश सरकार के मंत्री पर गंभीर आरोप, चुनावी हलफनामे में जानकारी छिपाने का दावा

पटना | विशेष रिपोर्ट: बिहार…

Continue reading
सीएम नीतीश के करीबी रहे केसी त्यागी ने बदली सियासी राह, बेटे संग RLD में शामिल

नई दिल्ली/लखनऊ | विशेष रिपोर्ट:…

Continue reading