कलयुग बेटा :अलीगढ़ थाने में मां को जिंदा जलाया

कुछ लाख रुपयों और विरोधियों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए एक कलयुगी बेटे ने थाने में ही अपनी मां को आग के हवाले कर मां-बेटे के रिश्तों को जमींदोज कर दिया।ससुरालवालों से घर पर कब्जे को लेकर चले आ रहे विवाद के चलते मंगलवार को थाना खैर में घटी इस ह्रदयविदारक घटना में महिला ने कुछ ही घंटों में दम तोड़ दिया। आग बुझाने के दौरान कुछ पुलिसवालों के भी हाथ झुलस गए।

पुलिस के अनुसार 50 वर्षीय हेमलता का अपने सुसरालजनों से मकान पर कब्जे का विवाद चल रहा है। पति राजकुमार की मृत्यु होने के बाद महिला हाथरस के सिकंदराराऊ के कांच का नगला स्थित मकान बेचकर खैर के गांव दरकन नगरिया में ममिया ससुर चंद्रभान के पास आ गई थी। ममिया ससुर ने गांव में ही हेमलता को मकान रहने के लिए दिलवा दिया था। महिला के तीन बेटे हैं। जिसमें गौरव शादीशुदा है। दो बेटे राहुल, कौशल फरीदाबाद में नौकरी करते हैं। 13 मई को हेमलता ने थाना खैर में ममिया सुसर आदि पर के खिलाफ केस किया था।

  • ये भी पढ़े..

    भीषण गर्मी में यात्रियों को राहत देने की बड़ी पहल, पूर्व रेलवे ने स्टेशन और ट्रेनों में बढ़ाई ठंडे पानी व शीतलन सुविधाओं की पहुंच

    Share Add as a preferred…

    खान सर की सुरक्षा को लेकर सड़क पर उतरे छात्र, कोचिंग के बाहर धरने पर बैठे; बोले- सुरक्षा मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा

    Share Add as a preferred…