भागलपुर : टैंकर और बाइक की टक्कर में एक की मौत

भागलपुर : जगदीशपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी के पास सोमवार सुबह 11 बजे टैंकर की टक्कर से बाइक चालक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके पीछे बैठे एक व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की पहचान जगदीशपुर महमदपुर के अजीत शर्मा (22 वर्ष) के रूप में की गई। वहीं राधानगर निवासी अंशु शर्मा घायल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से अजीत को मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद चालक टैंकर लेकर फरार हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि अजीत बढ़ई का काम करता था। वह मोटरसाइकिल से जगदीशपुर काम करने जा रहा था। तभी पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। जबकि पीछे बैठा युवक मामूली रूप से घायल हो गया। उधर परिजन भी सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। थानाध्यक्ष गणेश कुमार ने बताया कि जानकारी मिली है। आवेदन देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…