उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौण्ड्रीक की माँ के श्राद्धकर्म में शामिल हुये मुख्यमंत्री नीतीश

पटना, 15 जुलाई 2024 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री संदीप पौण्ड्रीक के सरकारी आवास पर जाकर उनकी माँ के श्राद्धकर्म में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने श्री संदीप पौण्ड्रीक की माँ के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीप कुमार, मुख्य सचिव श्री ब्रजेश मेहरोत्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ सहित राज्य सरकार के वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…