CM नीतीश कुमार का जनता दरबार आज, इन विभागों से जुड़ी सुनेंगे शिकायतें

पटना: सीएम नीतीश कुमार आज जनता दरबार में एक बार फिर से लोगों की शिकायत सुन रहे हैं और ऑनस्पॉट उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आला अधिकारियों को निर्देश दे रहे हैं. मुख्यमंत्री आज गृह विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कारा विभाग, मद्य निषेध विभाग, निगरानी विभाग, खान एवं भूतत्व विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेंगे. आज जिन विभागों की शिकायत सुनेंगे उनमें से अधिकांश उन्हीं के पास है।

नीतीश कुमार जनता दरबार में आज जिन विभागों की शिकायत सुनेंगे उन विभागों के मंत्री और मुख्य सचिव डीजीपी सहित बिहार सरकार के सभी आला अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. जनता दरबार में आए फरियादियों की सीएम एक-एक कर शिकायत सुनेंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय के ठीक बगल में बनाए गए हॉल में आज भी जनता दरबार लगेगा और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को जिला प्रशासन जनता दरबार में लेकर आएगा. इसमें जिन्होंने कोविड का टीका ले रखा है उन्हें ही वलाया जाएगा।

सीएम जनता दरबार का सूचना जनसंपर्क विभाग और सीएम सचिवालय के विभिन्न सोशल साइट्स के माध्यम से लाइव टेलीकास्ट भी किया जाएगा. मुख्यमंत्री के जनता दरबार कार्यक्रम को लेकर सीएम सचिवालय संवाद की ओर जाने वाली सड़क आज आम लोगों के लिए बंद रहेगी।

  • ये भी पढ़े..

    CJP का सरकार को अल्टीमेटम: “मांगें पूरी होने तक जंतर-मंतर पर आंदोलन जारी रहेगा”

    Share Add as a preferred…

    AAP, RJD, SP और JMM सांसदों का अस्पताल गेट पर धरना; सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचे विपक्षी सांसदों को पुलिस ने रोका, जमकर हुआ विरोध

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *