भागलपुर : दफादार चौकीदार द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समक्ष दिया गया धरना

भागलपुर बिहार राज्य दफादार चौकीदार के द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया यह धरना कार्यक्रम बिहार चौकीदार संवर्ग नियमावली 2019 में संशोधन, चौकीदारों की प्रोन्नति एवं बहाली,एसीपी का लाभ आदि मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था इस संबंध में दफादार चौकीदार के राज्य उपाध्यक्ष रामविलास पासवान ने बताया कि चौकीदार के स्वेच्छा सेवानिवृत्ति के आश्रितों की बहाली के आदेश निर्गत करने के बावजूद इसको बंद कर दिया गया वही अरवल जिला में वैकेंसी निकाल कर बहाली करने का आदेश निर्गत किया गया है।

उसे तत्काल बंद किया जाए साथ ही साथ हमारा विधानसभा में विधेयक लाकर स्थाई रूप से जो सेवानिवृत्त चौकीदार है उसके आश्रितों की बहाली करने का आदेश जारी किया जाए साथ ही साथ उन्होंने कहा कि 34 वर्ष बीत जाने के बाद चौकीदार को जो एसीपी का लाभ मिलता है वह दिया जाए, नहीं तो हम लोग उग्र आंदोलन के लिए तैयार है,जहां आगामी रणनीति को तैयार करते हुए 20 जुलाई को विधानसभा का घेराव करेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…