‘Hello मैं मुर्गा और अंडा लेकर आ रहा हूं’, फोन के 45 मिनट के बाद ही ठेकेदार की गोली मारकर हत्या

बिहार के पटना में ठेकेदार की हत्या कर दी गयी. घटना दानापुर थाना क्षेत्र के गोरा बाजार स्थित सैनिक विश्राम गृह के पास की है. बेखौफ अपराधियों ने बाइक सवार सेंटरिंग मिस्त्री की तीन गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक के गर्दन व पेट में गोली लगी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है।

सेंटरिंग का काम करता था मृतकः मृतक की पहचान भट्टा रोड पंचवटी नगर निवासी दीनानाथ राय के 38 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया है. मृतक के पत्नी कंचन देवी ने बताया कि सेंटरिंग ठेकेदार का काम करते थे. प्रत्येक दिन सुबह आठ बजे घर से बाइक लेकर सेटिंग करने जाते थे।

शाम में गोली मारकर हत्याः मृतक के भाई के अनुसार जितेंद्र शुक्रवार की शाम 7 बजे फोन किए थे कि मुर्गा और अंडा लेकर आएंगे लेकिन थोड़ी देर बाद सूचना मिली कि गोरा बाजार में पोल से टक्कर हो जाने से मौत हो गई है. अस्पताल पहुंचे तो देखा कि गर्दन और पेट में गोली लगी हुई है. हत्या क्यों की गई इसकी जानकारी नहीं मिली है. पत्नी के मुताबिक मृतक का किसी से दुश्मनी नहीं थी।

GridArt 20240713 121505532 jpg

“काम करने के लिए गया था. शाम में फोन किया कि मुर्गा लेकर आ रहे हैं लेकिन थोड़ी देर बाद सूतचना मिली कि किसी ने गोली मार दी है. भाई का किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी.” -विनोद कुमार, मृतक का भाई

छानबीन में जुटी पुलिसः स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 7ः45 सात बजे अचानक तीन गोली चलाने की आवाज हुई. गोली की आवाज लोग पहुंचे तो देखा कि जितेंद्र कुमार बिजली के खंभे के पास गिरे हुए हैं. इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना पर एएसपी दीक्षा, थानाध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज दलबल के साथ पहुंचे. एएसपी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।

“घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस पहुंची है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा. फिलहाल पूरी घटना की छानबीन की जा रही है.” -दीक्षा, एएसपी

Related Posts

बिहार STF की बड़ी कार्रवाई: नवादा में नक्सली मॉड्यूल का भंडाफोड़, विस्फोटक के साथ 2 गिरफ्तार

Share Add as a preferred…

Continue reading
ईद के बाद सियासी हलचल: गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के आवास पहुंचे निशांत कुमार, बंद कमरे की बैठक से बढ़ी चर्चा

Share Add as a preferred…

Continue reading