काेचिंग संस्थान के संचालक पर इंटर की छात्रा ने मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का लगाया आरोप

भागलपुर सराय स्थित एक फिजिक्स काेचिंग संस्थान के संचालक पर वहां पढ़ने वाली इंटर की छात्रा ने मानसिक रुप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। छात्रा ने तातारपुर थाने में लिखित आवेदन देकर शिकायत की है कि उसने हाेमवर्क पूरी तरह नहीं बनाया ताे टीचर ने क्लास में जाने से राेक दिया।

दाेबारा हाेमवर्क बनाकर घर से आए तब भी नहीं जाने दिया, इसके बाद हमने अपने काॅपी का एक पेज फाड़कर वहीं छाेड़ दिया, जिसमें हाेमवर्क बना था जब घर जाने लगे ताे सर ने कहा कि तुमकाे ज्यादा एटीट्यूड हाे गया है अगर क्लास करना है ताे सभी विद्यार्थियाें के सामने स्टेज पर 50 बार उठक-बैठक कराे और सभी काे साॅरी बाेलाे हमने यह शर्त भी मान ली और उठक-बैठक करने लगे, इस दाैरान मेरी तबीयत खराब हाेने लगी और चक्कर आने लगा क्लास के दूसरे छात्राें ने भी शर्म से सिर झुका लिया, लेकिन सर नहीं माने और उठक-बैठक करवाते रहे।

जब हम गिर गए ताे मेरी दाेस्त हमे बचाने आई ताे उसे भी सर ने कहा कि हां जाओ, उसे बचा लाे, नहीं ताे मर जाएगी। इसके बाद हमलाेग वहां से निकल गए। इस घटना के बाद हम मानसिक रुप से बहुत परेशान हाे गए हैं और दाेबारा क्लास जाने में भी डर लग रहा है वहीं, छात्रा की शिकायत के बाद पुलिस ने टीचर काे भी बुलवाया और थाने में माफीनामा लिखवाया कि आगे से इस तरह की घटना नहीं हाेगी थाने पर भी पुलिस की माैजूदगी में टीचर का व्यवहार बेहद सख्त औरअमर्यादित था मानसिक रुप से वहां भी वह प्रताड़ित कर रहे थे।

पहले भी छात्रों के संग गलत व्यवहार कर चुके हैं टीचर –

वर्ष 2019 में सराय स्थित वर्ल्ड ऑफ फिजिक्स के संचालक ज्योति प्रकाश उजाला उर्फ जेपी उजाला पर कोचिंग के ही एक छात्रा ने होटल विनीत ले जाकर जबरदस्ती का आरोप लगाया था। छात्रा के बयान पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इस संबंध में एक ऑडियो भी वायरल हुआ था।

जिसमें धर्मवीर नाम का युवक लड़की को अपनी गर्लफ्रेंड बताते हुए अपनी बात एक शिक्षक से शेयर कर रहा था जेपी उजाला के कोचिंग वर्ल्ड ऑफ फिजिक्स पहुंचे वहां पर उनका पक्ष जानने की कोशिश किया लेकिन इस पूरे मामले पर उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि हम टीचर है बच्चों को अगर मारेंगे नहीं तो वह कैसे पढ़ाई करेगा इस, संबंध में मुझे कुछ नहीं कहना है हालांकि हमारे समाचार लेकर जाने तक थाना में आरोपी टीचर से पुलिस माफीनामा लिखवा रहे थे।

  • Related Posts

    समृद्धि यात्रा के तहत भागलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री, 441 करोड़ से अधिक की योजनाओं की सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा के तहत बैजानी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 171 करोड़ की 88 योजनाओं की दी सौगात

    Share Add as a preferred…

    Continue reading