भागलपुर में नाबालिग लड़की को अगवा कर शादी करने का आरोप, केस दर्ज

भागलपुर : नाथनगर थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले पीड़ित पिता ने थाने में पदस्थापित चौकीदार हरिदासपुर माधोपुर निवासी सुनील पासवान के बेटे राहुल कुमार पर अपनी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर शादी करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

आवेदन में पिता ने लिखा है उनकी बच्ची की उम्र 17 साल छह महीने है। चौकीदार सुनील पासवान के बेटे राहुल कुमार ने बीते 10 जुलाई को बेटी का बाइक से अपरहण कर लिया और 11 जुलाई को उससे शादी कर फोटो वायरल कर दिया। इतना ही नहीं, बच्ची को अकेला छोड़कर वह फरार हो गया। लड़की मिलने की सूचना हमने नाथनगर पुलिस को दी। इसके बाद बच्ची को थाना लाकर हमने सुपुर्द कर दिया। हालांकि लड़की अभी मायके जाने को राजी नहीं है।

मामले पर नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। लड़की को बयान के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियुक्त लड़के की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। मामला अंतर्जातीय विवाह से जुड़ा है।

  • ये भी पढ़े..

    भागलपुर में उमस से जल्द राहत के आसार, बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

    Share Add as a preferred…

    विदाई समारोह में भावुक हुए डीएम नवल किशोर चौधरी, बोले— भागलपुर से बना आत्मीय रिश्ता हमेशा रहेगा याद

    Share Add as a preferred…