सावन से पहले समय पर कांवरिया पथ तैयार करे – उपमुख्यमंत्री विजय सिंहा

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कांवरिया पथ का ससमय गुणवत्तापूर्ण निर्माण हमारी प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि कांवरिया पथ का निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा लें। सुल्तानगंज से देवघर तक 110 किलोमीटर कच्चा कांवरिया पथ है। इसमें लगभग 84 किलोमीटर बिहार में पड़ता है।

उप मुख्यमंत्री ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस पथ पर कांवरियों की सुविधा के लिए बालू बिछाने का काम समय पर पूरा कराएं। इस पर पानी का छिड़काव भी नियमित कराएं। साथ ही 5 किलोमीटर के वन क्षेत्र में भी श्रद्धालुओं की यात्रा सुगम बनाने पर ध्यान दें। बिहार में कांवरिया था भागलपुर, मुंगेर एवं बांका जिले से गुजरता है। कांवरिया पथ में 4.5 मीटर की चौड़ाई एवं 50 मिलीमीटर की मोटाई में गंगा बालू का बिछाव किया जाता है। मुख्य अभियंता को कहा कि कांवरिया पथ का स्वयं भी स्थलीय निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित कराएं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि देवघर बाबा भोलेनाथ के प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक है। शिव भारतीय सनातन संस्कृति के अराध्य देव हैं। उनकी पूजा के लिए जानेवाले सभी श्रद्धालु कांवरियों को सभी प्रकार की आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने को सरकार संकल्पित है।

  • Related Posts

    साहेबगंज रेलवे स्टेशन पर दो दिवसीय हिंदी कार्यशाला का आयोजन, कर्मचारियों को राजभाषा में कार्य करने का दिया गया प्रशिक्षण

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    गयाजी पहुंचे प्रवीण तोगड़िया! विष्णुपद में माथा टेक कर बंगाल फतह का दावा; बोले- “लोकतंत्र में बहुमत का फैसला सर्वोपरि, बंगाल में हिंदू ही जीतेगा”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading