भागलपुर : कहलगांव प्रखंड में खेत का कटाव जारी

भागलपुर : कहलगांव प्रखंड के बीरबन्ना पंचायत के तौफिल और अंठावन में गंगा का पानी बढ़ने से कटाव तेज हो गया है। बुधवार को भी गांव से उत्तर महंत बाबा बहियार में कृषि योग्य भूमि का कटाव जारी रहा।

इसमें करीब आधा दर्जन किसानों के तीन बीघा से ज्यादा कृषि योग्य भूमि गंगा में समा गयी। तौफिल गांव के उत्तर दिशा में महंत बाबा बहियार में बुधवार को चंदन मंडल, महेंद्र तांती, गुलशन कुमार तांती, सुबोध यादव, अर्जुन मंडल, गजानंद चौधरी और गोपाल मंडल के कृषि योग्य भूमि गंगा में विलीन हो गयी। इससे किसानों को रोजी-रोटी की समस्या की चिंता सताने लगी है। वही कृषि योग्य भूमि के समाने के बाद गांव से विस्थापन का भी डर सताने लगा है। पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि संजय मंडल, पंचायत समिति सदस्य गंगाधर राज ने बताया कि कटाव तेज हो गया है। वही बताया कि पूर्व में जिओ बैग से बनाया गया तटबंध क्षतिग्रस्त हो गया है।

गंगा कटाव से बचने के लिए अभिलंब कटावनिरोधी कार्य किए जाने की मांग की है। कहलगांव में गंगा का जलस्तर बढ़ने रहने की संभावना व्यक्त किया गया है।

  • Related Posts

    पटना में पुलिस और बदमाशों के बीच ‘एनकाउंटर’! छपरा के अपराधी के पैर में लगी गोली; 1200 कारतूसों का जखीरा देख पुलिस भी दंग

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    जदयू दफ्तर में ‘निशांत’ की धमक! सदस्यता के चौथे दिन ही संभाला मोर्चा; कार्यकर्ताओं से बोले- “युवाओं को जोड़ो, पिता के काम को घर-घर पहुंचाओ”

    Share Add as a preferred…

    Continue reading