कुख्यात अपराधी अशोक यादव गिरफ्तार

एसटीएफ ने बुधवार को खगड़िया के टॉप-10 अपराधी अशोक सम्राट उर्फ अशोक यादव को दो अन्य अपराधियों संग मुंगेर से गिरफ्तार किया। अशोक के खिलाफ खगड़िया में 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित है। इनके पास से तीन कट्टा और 12 कारतूस बरामद किए गए है। अशोक यादव मूल रूप से मुंगेर के मथार का है।

अशोक के साथ रणवीर यादव और विपिन यादव दबोचे गए। ये दोनों भी मुंगेर के मुफस्सिल थाना के मथार के हैं। अशोक यादव समेत अन्य के खिलाफ मुंगेर और खगड़िया जिला के अनेक थानों में हत्या, चोरी, रंगदारी समेत अन्य कई संगीन जुर्म में अनेक मामले दर्ज हैं। वहीं, बांका के 25 हजार रुपये के इनामी अपराधी अनिल चौहान को एसटीएफ ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से गिरफ्तार कर लिया है। वह बड़ी खजूरी का रहने वाला है।

  • ये भी पढ़े..

    बिहार विधानसभा में सात विधेयकों पर चर्चा से लेकर TRE-4 भर्ती तक, मानसून सत्र के दूसरे दिन सदन में क्या-क्या हुआ?

    Share Add as a preferred…

    बिहार में जमीन की दाखिल-खारिज अब होगी महंगी, विधानसभा से विधेयक पास होने के बाद 200 रुपये शुल्क का प्रावधान

    Share Add as a preferred…