सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर श्रावणी मेला के पहले 150 आरपीएफ जवानों की तैनाती की जाएगी

22 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेला में सुल्तानगंज स्टेशन पर देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवरियों की सुरक्षा के लिए 150 अतिरिक्त आरपीएफ के जवानों की तैनाती की जायेगी। इन जवानों की तैनाती मेला के दो दिन पहले से कर दी जायेगी।

पहले से सुल्तानगंज स्टेशन पर आरपीएफ पोस्ट हैं और यहां आरपीएफ की टीम है ही। लेकिन मेला को देखते हुए यहां पर अतिरिक्त आरपीएफ के जवानों की तैनाती की जायेगी। सुल्तानगंज आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर फिरोज अख्तर ने बताया कि ये जवान हावड़ा, सियालदह व मालदा डिवीजन से बुलाये जायेंगे।

मेला क्षेत्र में 8 सहायक थाना बनाए जाएंगे

सुल्तानगंज। विश्व श्रावणी मेला को लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर तैयारी में जुटी है। कांवरियों को बेहतर सुरक्षा और किसी तरह से चूक न हो इसपर ध्यान दिया जा रहा है। थानाध्यक्ष प्रियरंजन ने बताया कि मेला क्षेत्र में आठ सहायक थाना बनाए जाएंगे, जहां कावरियां अपनी शिकायत कर सकेंगे।

  • ये भी पढ़े..

    लोकसभा में सांसद अजय कुमार मंडल ने उठाया भागलपुर उपभोक्ता आयोग का मुद्दा, तीन वर्षों में दर्ज मामलों से अधिक का हुआ निपटारा

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में गूंज सकता है वैभव सूर्यवंशी के बल्ले का शोर, सैंडिस स्टेडियम को मिल सकती है रणजी ट्रॉफी की मेजबानी

    Share Add as a preferred…