झारखंड: गिरिडीह में बस नदी में गिरी, तीन लोगों की मौत, 24 घायल

झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस के पुल से नदी में गिर जाने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे हुआ। रांची से गिरिडीह जा रही बस बराकर नदी में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया।

सीएम सोरेन ने हादसे पर दुख जताया

गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया, “घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं।” इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस के बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। परमात्म दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन की तरफ से घायल लोगं को चिकित्सा सुविदा उपलब्ध कराई जा रही है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ”

रात होने के चलते बचाव के कामों में परेशानी

जिस जगह पर यह हादसा हुआ वह गिरिडीह जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी की दूर पर है। बराकर नदी गिरिडीह और पीरटांड़ ब्लॉक को विभाजित करती है। जानकारी के मुताबिक हादसे की सूचना मिलते ही पूरा प्रशासनिक अमला घटनास्थल पर पहुंच गया। बचाव के काम में प्रशासन के साथ स्थानीय लोग भी मदद करते नजर आए। रात होने के चलते बचाव के कामों में परेशानी आई।

  • ये भी पढ़े..

    आज का राशिफल और पंचांग: 21 जुलाई 2026, मंगलवार – जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल, शुभ अंक और शुभ रंग

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में पिता की स्मृति को समर्पित भावपूर्ण काव्य संध्या, कवियों ने कविता और गीतों से दी श्रद्धांजलि

    Share Add as a preferred…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *