भागलपुर : प्रमोशन और इंक्रीमेंट के नाम पर शिक्षिका से एक लाख की ठगी

भागलपुर। बीपीएससी शिक्षिका से साइबर ठगों ने प्रमोशन और इंक्रीमेंट के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी कर ली। नाथनगर इलाके में पदस्थापित शिक्षिका प्राची कुमारी ने घटना को लेकर साइबर थाने में केस दर्ज कराया है। शिक्षिका ने पुलिस को घटना की सारी जानकारी दी है।

1.50 लाख व चांदी के सिक्के की चोरी

भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के एमपी द्विवेदी रोड में में स्थित संजय मेडिकल हॉल में 1.50 लाख रुपये और तीन सौ ग्राम चांदी के सिक्के की चोरी हुई है। दुकान मालिक मनीष कुमार शर्मा ने केस दर्ज कराया है। उधर गुरुद्वारा रोड में नागपुर वस्त्रत्तलय में 1.72 लाख रुपये व 20 हजार के कपड़े चोरी का दुकान मालिक मन्नू कुमार साह ने केस दर्ज कराया है।

  • ये भी पढ़े..

    श्रावणी मेले के दौरान सुल्तानगंज स्टेशन पर खुलेगा अस्थायी रेल थाना

    Share Add as a preferred…

    पीरपैंती-गोड्डा रेल परियोजना को मिली रफ्तार, लाइन पर बनेंगे कुल सात रेलवे स्टेशन

    Share Add as a preferred…