बांका में डीजे बना मौत का कारण, करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की गई जान

बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के नयाडीह गांव में मंगलवार दोपहर बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई. मृतक गांव के सफीक अंसारी का पुत्र 27 वर्षीय आसिफ अंसारी थे. जानकारी के अनुसार युवक डीजे का तार लगा रहा था, इसी दौरान करंट के चपेट में आने से मूर्छित हो गया. वहीं, युवक की बचाने की ग्रामीणों ने काफी कोशिश की.

स्वजन उसे लेकर आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल बौंसी पहुंचे. जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर ऋषिकेश सिन्हा के  द्वारा जांच कर युवक को मृत घोषित कर दिया गया. इधर, स्वजनों द्वारा मामले की जानकारी पुलिस को दी गई.

बांका में डीजे बना मौत का कारण, करंट लगने से 27 वर्षीय युवक की गई जान सूचना मिलते ही बौंसी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया. तथा पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

  • ये भी पढ़े..

    नवगछिया में देर रात गोलियों की गूंज से दहला इलाका, घर लौट रहे युवक की हत्या; रंगदारी नहीं देने पर हत्या का आरोप

    Share Add as a preferred…

    भागलपुर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से मचा हड़कंप, तीन मकानों पर चला बुलडोजर; पांच भूमिहीन परिवारों को मिली अस्थायी राहत

    Share Add as a preferred…