RJD कार्यालय में ताला लगाकर जगदानंद कर रहे गुप्त बैठक

पटना : राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रदेश कार्यालय में ताला लग गया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पार्टी के सभी प्रवक्ताओं के साथ गुप्त मीटिंग कर रहे हैं। पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को प्रवेश करने से मना कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह सभी प्रवक्ताओं के साथ 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बना रहे हैं। इस महीने में होने वाले मानसून से सत्र को लेकर भी अहम चर्चा हो रही है। रुपौली विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के सभी नेताओं और प्रवक्ताओं से बातचीत हो रही है। सिर्फ पार्टी से जुड़े हुए लोगों के लिए कार्यालय का गेट खुल रहा है।

  • ये भी पढ़े..