मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे पर हुये बस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया, हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की

पटना, 10 जुलाई 2024 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में पूर्वांचलएक्सप्रेस-वे पर हुये बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में बिहार के दो लोगों की मृत्यु पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने इस दुर्घटना में बिहार के रहने वाले मृतकों के आश्रितों को 02 लाख रूपये अनुग्रह अनुदान मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है।

मुख्यमंत्री ने स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया है कि उत्तर प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर हादसे में घायल लोगों के समुचित इलाज की व्यवस्था एवं हरसंभव सहायता सुनिश्चित करें।मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में सभी घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुये उनके शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

  • Related Posts

    वैशाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: भूसी के नीचे छिपाकर लाई जा रही एक करोड़ की विदेशी शराब बरामद

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    समृद्धि यात्रा: सहरसा में विकास योजनाओं की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की समीक्षा, अधिकारियों को दिए तेज क्रियान्वयन के निर्देश

    Share Add as a preferred…

    Continue reading