राजद के लोग भक्ति का कर रहे नाटक : संतोष सुमन

पटना। लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि राजद के एक पूर्व मंत्री सत्ता जाने के बाद दिल्ली के मंदिर में शिवभक्ति का नाटक करते दिखे, जबकि उनकी पार्टी सनातन धर्म और मंदिर का विरोध करती है। राजद ने हिंदुओं को हिंसक बताने वाली अनर्गल टिप्पणी का भी मौन समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि लालू परिवार सत्ता में वापसी के लिए बेचैन है, इसलिए कोई मोदी सरकार के गिरने की भविष्यवाणी कर रहा है, तो कोई जलाभिषेक करा रहा है। मंत्री ने आगे कहा कि राजद नेता लालू प्रसाद ने पिछले साल पवित्र श्रावण मास में राहुल गांधी के साथ मटन खाकर हिंदुओं की आस्था का अपमान किया था। उस मीट पार्टी के मात्र छह माह बाद 27 जनवरी 2024 को राजद सत्ता से बाहर हो गया। किसी को भगवान की लाठी दिखायी नहीं पड़ती।

  • Related Posts

    PM किसान योजना की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी, बिहार के 73 लाख से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार में दूसरे राज्यों से आने वाले खनिज वाहनों के लिए ट्रांजिट पास अनिवार्य, सरकार का बड़ा फैसला

    Share Add as a preferred…

    Continue reading