बिहार में वज्रपात से 12 की मौत पर सीएम दुखी

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले 24 घंटे में सात जिलों में वज्रपात से 12 लोगों की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं।

मुख्यमंत्री ने आज ही मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। पिछले 24 घंटे में वज्रपात से जमुई व कैमूर में तीन-तीन, रोहतास में दो, जबकि सहरसा, सारण, भोजपुर और गोपालगंज में एक-एक लोगों की मौत हुई है। सीएम ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें।

  • Related Posts

    मानव तस्करी के मामलों में संवेदनशीलता बरतें पुलिसकर्मी: डीजीपी विनय कुमार

    Share Add as a preferred…

    Continue reading
    बिहार को टेक हब बनाने की दिशा में बड़ी पहल, शीर्ष समितियों की बैठक में टेक्नोलॉजी और न्यू एज इकोनॉमी पर मंथन

    Share Add as a preferred…

    Continue reading