बिहार के इन जिलों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट

पटना। प्रदेश में मानसून की सक्रियता बनी हुई है। पटना सहित प्रदेश में गरज-तड़क के साथ वर्षा के आसार हैं। सोमवार को सभी जिलों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है।सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण में गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है। पिछले 24 घंटों में बिहार में 23.3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

राज्य के 17 जिलों में शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक झमाझम बारिश हुई। बादलों की सक्रियता से राज्य भर में अब मानसून की बारिश में मात्र पांच प्रतिशत कमी रह गई है। मौसमविदों के अनुसार, चंपारण और आसपास के क्षेत्रों के अलावा नेपाल की तराई वाले इलाकों से सटे जिलों में सोमवार को भी भारी बारिश के आसार हैं। राज्य से शेष जिलों में छिटपुट गतिविधि बनी रहेगी। मंगलवार को दरभंगा, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी और किशनगंज में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

  • ये भी पढ़े..

    शेखपुरा में अवैध खनन को लेकर खूनी संघर्ष, दो पक्षों में फायरिंग; युवक गोली लगने से घायल

    Share Add as a preferred…

    पटना में भीषण गर्मी का असर: कक्षा 8 तक के सभी सरकारी-निजी स्कूल 30 जून तक बंद, DM ने जारी किया आदेश

    Share Add as a preferred…